• Fri. Oct 30th, 2026

फर्जी तरीके से बैंक में खाता खोलने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Jun 27, 2024

खबर पक्की, 27 जून, रतलाम। आम लोगो के नाम पर फर्जी कंपनी बनाकर बैंक खाते खोलने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी विनोद शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि आम लोगो के नाम पर फर्जी कंपनी बनाकर बैंक खाते खोलकर लाखों रुपए का लेनदेन करने वाले गिरोह के विरुद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 51/24 धारा 420, 467, 468, 120क्च, का दर्ज कर किया था। मामले में अनुसंधान में लेकर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरोह का मुख्य आरोपी विनोद शर्मा फरार हो गया था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन में फरार मुख्य आरोपी विनोद शर्मा की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के मुख्य आरोपी विनोद शर्मा निवासी बिजयनगर, भीलवाड़ा राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
सराहनीय भूमिका
मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र राजेन्द्र वर्मा, उपनिरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी, अमित शर्मा (प्रभारी सायबर सेल) ध्यान सिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, हिम्मत सिंह, राहुल जाट, हिमांशु यादव, मनमोहन शर्मा, आरक्षक विपुल भावसार, मयंक व्यास, अभिषेक पाठक, राहुल पाटीदार, तुषार सिसोदिया की भूमिका सराहनीय रही।

You missed

error: Content is protected !!