• Thu. Oct 29th, 2026

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब जब्त

BySurendra Jain

Jun 26, 2024

खबर पक्की, 26 जून, रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवम् सहायक जिला आबकारी अधिकारी पी.सी. केरवार के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत 25 जून को वृत्त सैलाना की प्रभारी अधिकारी मीनाक्षी गुप्ता द्वारा वृत के बाजना क्षेत्र में ग्राम सैरा में विक्रम पिता नारजी मईडा उम्र 34 वर्ष के कब्जे से 24 नग विदेशी मदिरा बीयर, ग्राम खानदन में सोहन पिता हीराजी कटारा के कब्जे से 25 पाव प्लेन, ग्राम चंद्रगढ़ माल में कोदर पिता धनजी उम्र 40 वर्ष के कब्जे से 15 नग बीयर, रतन पिता रामचंद्र डोडियार उम्र 34 वर्ष के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन मदिरा, शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम केल्दा में चम्पा व सुरपाल भाभर उम्र 31 वर्ष के कब्जे से 25 पाव प्लेन एवं 10 कैन बीयर जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत 5 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए।
जब्त की गई कुल मदिरा 45.65 बल्क लीटर की कीमत 13,720 रुपए है। उक्त कार्यवाही मे आबकारी आरक्षक रामचरण पवार, वरुण चौहान, नगर सैनिक बद्रीलाल की सक्रिय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!