• Thu. Oct 29th, 2026

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

BySurendra Jain

Jun 26, 2024

खबर पक्की, 26 जून, रतलाम। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग व म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा 26 जून अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा प्रशिक्षण केन्द्र नेटस्पेस एकेडमी रतलाम में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी विवेक चौधरी, विशेष अतिथि म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, प्रजापति ब्रहाकुमारी आरती दीदी व निरूपमा दीदी, पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी विशाल वर्मा, परिषद के विकासखण्ड समन्वयक शैलेन्द्रसिंह सोंलकी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक न्याय उपसंचालक श्रीमती संध्या शर्मा द्वारा कि गई।
मुख्य अतिथि विवेक चौधरी ने अपने उदबोधन में कहा कि किसी भी राष्ट्र की सच्ची सम्पत्ति उसका स्वस्थ-स्वच्छ मन वाला नागरिक होता है। नशें के कारण अपराध की प्रवृत्तियाँ बढती हैं। नकारात्मकता, निराशा, अवसाद के कारण युवा नशें को अपनाते है। नशे की वृत्ति को दूर करने के लिये अध्यात्म, ध्यान, योग के मार्ग पर चलकर बचा जा सकता है। समाज को जागरूक करने के लिये हमें समाधान का हिस्सा बनना होगा ना कि समस्या का।
रत्नेश विजयवर्गीय ने कहा कि नशें की समस्या से निपटने के लिए सामूहिक और सामुदायिक दृष्टिकोण की आवश्यकता है, सरकार के द्वारा नशें से पीडितों के लिये नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 जारी किया गया है जिससे से नशा निवारण की हेतु सहायता ली जा सकती है। विशाल वर्मा ने कहा कि योग, ध्यान, प्रणायाम के माध्यम से नशें से ग्रस्त व्यक्तियों को मुख्य धारा में लाया जा सकता है। ब्रहाकुमारी आरती दीदी ने कहा कि आध्यात्मिक की भागीदारी से न केवल मिशन की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने में भी मदद मिलेगी।
श्रीमती संध्या शर्मा ने कहा कि मद्यपान तथा मादक पदार्थों, नशीली दवाईयां, शराब एवं विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले दुष्परिणामो से समाज, युवाओं को अवगत कराने, नशामुक्ति के लिये जनजागृति कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज, युवाओं एवं बच्चों को तम्बाकू से बने उत्पादों के सेवन से होने वाली गम्भीर बीमारियों जैसे- कैंसर, टी.बी., हृदय रोग आदि से बचाव करने के लिये जनजागृति लाना हैं। इस हेतु राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाईन नंबर 14446 पर संपर्क किया जा सकता है।
इस अवसर पर कर्मयुग फाउण्डेशन के शुभम पाण्डे, समाजसेवी मनीष वैष्णव, प्रदीप बिडवाल, सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पंडित विजय शर्मा ने किया गया। आभार शैलेन्द्र सिंह सोंलकी ने माना।

You missed

error: Content is protected !!