• Thu. Oct 29th, 2026

सीवरेज चॉकिंग संबंधि समस्या के स्थाई समाधान हेतु कदम उठायें : श्रीमती मनीषा शर्मा, 2 छोटी व 1 बड़ी जेटकिंग मशीन क्रय करने के निगम अध्यक्ष श्री शर्मा ने दिये निर्देश

BySurendra Jain

Jun 25, 2024

खबर पक्की, 25 जून, रतलाम। वर्षा ऋतु में नागरिकों को सीवरेज, पेयजल तथा स्वच्छता संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े इस हेतु निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, नेता पक्ष एवं जलकार्य समिति प्रभारी भगतसिंह भदौरिया, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा के साथ संबंधित विभागो की समीक्षा करते हुए अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
आयोजित बैठक में निगम अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने निर्देशित किया कि सीवरेज मेन्टेनेंस कार्य के लिए कम्पनी द्वारा एक ही व्यक्ति नियुक्त है जिससे समस्याओं का निदान त्वरित गति से नहीं हो पाता है इस हेतु नगर निगम कम्पनी को व्यक्तियों की संख्या बढ़ाने हेतु निर्देशित करें। इसके अलावा जहां-जहां रोड लेवल से नीचे सीवरेज चेम्बर है उन चेम्बरों को उंचा करवाया जाये साथ ही सड़कों के पेंचवर्क का कार्य तीव्र गति से करवाया जाये।
इसके अलावा उन्होंने निर्देशित किया कि वर्तमान में 2 जेट किंग मशीन नगर निगम के पास से है उनसे सीवरेज के साथ ही जलप्रदाय व स्वास्थ्य विभाग के कार्य भी लिये जाते हैं जिससे सीवरेज चॉक समस्या का निदान करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस हेतु 2 छोटी एवं 1 बड़ी जेट किंग मशीन क्रय किये जाने हेतु ई-निविदा आमंत्रित की जाये।
आयोजित बैठक में निगम अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने निर्देशित किया कि ऐसे नाले एवं नालियां जिनकी सफाई होना शेष है उन नालों की सफाई का कार्य करवाये जाने हेतु गैंग लगवाई जाये साथ ही जेसीबी व डम्पर तत्काल लगाये जाकर कार्य को तेजी से पुरा किया जाये ताकि जल भराव की स्थिति उत्पन्न ना हो।
स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए निगम अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने कहा कि प्रात: कालिन सफाई के कार्य में कर्मचारी उपस्थित रहते है तथा दोपहर की पाली में अधिकांष कर्मचारी अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहते है जिससे सफाई व्यवस्था बिगड़ रही है इस हेतु स्वास्थ्य अधिकारी, झोन प्रभारी फील्ड में उपस्थित रहकर कार्य करवायें साथ ही अमृत सागर पर कचरा कलेक्शन सेंटर को कवर्ड किया जाये ताकि कचरा इधर-उधर ना फैंले।
बैठक में निगम अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने निर्देशित किया कि नगर में हर कहीं मांस, मटन, चिकन, अण्डे की दुकान बिना लायसेंस के संचालित हो रही है जिससे नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इस हेतु शासन निर्देशानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित् करें साथ ही कबाड़ा व्यवसायियों पर भी कार्यवाही की जाये।
निगम अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने बैठक में निर्देशित किया कि शासन निर्देशानुसार 15 जुलाई से 15 अगस्त तक चलाये जा रहे पौधा रोपण अभियान में नगर निगम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी सहभागिता निभाते हुए एक-एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनने तक पालन पोषण करें। पौधा रोपण हेतु प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी गूगल लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से करवायें।
आयोजित बैठक में कार्यपालन यंत्री जी.के. जायसवाल, सुहास पंडित, स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह, उपंयत्री बी.एल. चौधरी, राजेष पाटीदार, मनीष तिवारी, देवेन्द्रसिंह धाकड़, निगम सचिव राजेन्द्र शर्मा, कार्यालय अधीक्षक गोपाल झालीवाल, झोन प्रभारी रविन्द्र ठक्कर, किरण चौहान, पर्वत हाड़े, विनय चौहान, आशीष चौहान, तरूण राठौड़ आदि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!