• Thu. Oct 29th, 2026

रोजगार मेले में 185 युवाओं का रोजगार के लिए प्राथमिक रूप से चयन, कलेक्टर राजेश बाथम ने ऑफर लेटर वितरण किया

BySurendra Jain

Jun 25, 2024

खबर पक्की, 25 जून, रतलाम। शासकीय आईटीआई, सज्जन मिल के सामने, सैलाना रोड, रतलाम में 25 जून को आयोजित हुए जिला स्तरीय रोजगार मेले में कुल 13 कंपनियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उपरोक्त 13 कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने के लिए कुल 276 आवेदको ने अपना पंजीयन किया, जिसमें से कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंडो के आधार पर एवं इंटरव्यू के उपरांत कुल 185 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया जिनको कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने ऑफर लेटर वितरण किए।
उपरोक्त 13 कंपनियों में से टाइगर सिक्योरिटी रतलाम द्वारा-4, स्काई इंटरप्राइजेज इंदौर द्वारा-4, जी.आर. इंडस्ट्रीज रतलाम द्वारा-2, जस्ट डायल इंदौर द्वारा-5, माही ग्रुप आफ एजुकेशन बांसवाड़ा द्वारा-39, जील फैशन वियर प्राइवेट लिमिटेड बदनावर, जिला धार द्वारा-57, मारुति मेंटेनेंस रतलाम द्वारा-7, अभिषेक ब्रिक इंदौर द्वारा-4, भारतीय जीवन बीमा निगम, रतलाम द्वारा-25 एक्सिस बैंक गुडग़ांव हरियाणा द्वारा-13, एसआईएस सिक्योरिटी नीमच द्वारा-5, रिचीम प्राइवेट लिमिटेड वडोदरा द्वारा-20 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया एवं आरसेटी, रतलाम द्वारा प्रशिक्षण हेतु-9 प्रतिभागियों का चयन किया गया।
चयनित प्रतिभागियों को कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किए गए। कलेक्टर बाथम द्वारा मेले में आए सभी कंपनी प्रतिनिधियों से प्लेसमेंट संबंधित जानकारी जैसे वेतन, योग्यता, आयु सीमा आदि के बारे में चर्चा की, इसके अतिरिक्त जिले में संचालित सभी आईटीआई की प्रवेश क्षमता, इनमें प्रवेश क्षमता के विरुद्ध कितने पंजीयन हुए, इन विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर संस्था के आईएमसी अध्यक्ष उमेश झालानी, प्राचार्य यू. पी. अहिरवार, प्रशिक्षण अधीक्षक एच. के. बाथम एवं संस्था के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!