• Thu. Oct 29th, 2026

दिव्यांगजनो की सहायता हेतु शिविर लगाये जाएंगे : श्रृंगार श्रीवास्तव

BySurendra Jain

Jun 24, 2024

खबर पक्की, 24 जून, रतलाम। परिवार संगठन सक्षम का 16 वां स्थापना दिवस कालिका माता मंदिर धर्मशाला में दिव्यांग बंधुओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा दिव्यांग बंधुओ का स्वागत किया गया तथा ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर व चिकित्सा सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, विशेष अतिथि मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डा. आनंद चंदेलकर, अध्यक्ष सक्षम सविता प्रकोष्ठ मालवा प्रांत अशोक जैन चौटाला एवं प्रदेश महासचिव मध्यप्रदेश दिव्यांग मंच सुश्री किरण पाटीदार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व संत कवि सूरदासजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलन किया एवं सक्षम गीत के साथ शुभारंभ किया गया।
सक्षम के जिलाध्यक्ष राजेश चौहान, अशोक जैन चौटाला, महेंद्र भारकुंदीया, नीरज परमार, संस्था सारथी की संचालिका एवम् धीमहि प्रकोष्ठ की स्वाति सोलंकी, दृष्टिबाधित प्रकोष्ठ के हेमंत मूणत, डॉ. मुकेश पंवार, सविता प्रकोष्ठ की पार्वती चौहान द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
सक्षम जिला अध्यक्ष राजेश चौहान द्वारा गत वर्ष में दिव्यांगजनो के पुनर्वास और सशक्तिकरण हेतु की गई विभिन्न गतिविधियों का वाचन किया व विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रशासन भी समय-समय पर सहयोग प्रदान करेंगा।
श्रृंगार श्रीवास्तव ने कहा कि रतलाम जिले में दिव्यांग बंधुओं को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने व आधार कार्ड, युडीआईडी कार्ड बनाने हेतु शीघ्र ही स्थानीय स्तर पर शिविर लगाये जाएंगे। दिव्यांगजनों को सभी आवश्यक सहायता स्थानीय स्तर पर प्राप्त हो, इसके लिए जिला मुख्यालय पर हेल्पलाइन सेंटर भी शुरू करने की बात कही। डा. चंदेलकर ने कार्यक्रम में दिव्यांग बंधुओं की समस्याओ पर सुधार करने का आश्वासन दिया व कहा कि दिव्यागंता प्रमाण पत्र व चिकित्सा सहायता में आ रही बाधाओं को दूर कर सरल बनाया जायेगा।
श्री चौटाला ने कहा कि सक्षम की गतिविधियों एवं सेवा कार्यो में आमजन को जोडऩे के लिए संगठन का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की भागीदारी ने हमारा उत्साह बढ़ाया है क्योंकि इससे सक्षम और जिला प्रशासन दिव्यांगजनो की समस्याओ का समाधान एवं योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को शीघ्र दिला सकेंगे। सक्षम के कार्यो पर चेतना प्रकोष्ठ के श्री महेशचंद्र राठौर द्वारा बौद्धिक दिव्यांगजनों एवं मानसिक रोगियों के सही दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने एवं दिव्यांगजनों को 1200 प्रतिमाह पेंशन दिए जाने के संबंध में बात कही।
अतिथियों द्वारा श्री उदयसिंह पवार को व्हील चेयर, लोकेश वाघमारे को ट्राईसाईकिल एवं वैष्णो धाम कुष्ठ बस्ती मोती नगर एवं सविता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पार्वतीबाई चौहान एवं मांगीलाल ठाकुर को पोस्ट रोग चिकित्सा सामग्री का वितरण किया गया। संचालन महेशचंद राठौड़ ने किया तथा आभार महेंद्र भरकुंदिया ने माना। इस अवसर पर सक्षम जिला सहसचिव नीरज परमार, सक्षम कार्यकर्ता कमलेश जोशी, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश ओझा, राकेश निगम, गोलु भाई, निखिल शर्मा, आदि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!