• Thu. Oct 29th, 2026

जल जीवन मिशन के तहत 33 ग्रामों की पुनरीक्षित योजनाओं का बैठक में अनुमोदन किया गया

BySurendra Jain

Jun 24, 2024

खबर पक्की, 24 जून, रतलाम। जिले में संचालित जल जीवन मिशन के अंतर्गत 33 ग्रामों की पुनरीक्षित योजनाओं के संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। विधायक रतलाम ग्रामीण मथुरालाल डामोर तथा कलेक्टर श्री राजेश बाथम की उपस्थिति में विभाग द्वारा प्रस्तुत पुनरीक्षित योजनाओं का बैठक में अनुमोदन किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री गोविंद भूरिया, एसडीओ नरेश कुवाल आदि उपस्थित थे।
बैठक में विधायक श्री डामोर ने निर्देशित किया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जल जीवन मिशन के अंतर्गत अनुमोदित योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता के साथ करें, कोई शिकायत नहीं आए। कलेक्टर श्री बाथम ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में अद्यतन प्रगति की समीक्षा की, कार्यपालन यंत्री को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में जिन पुनरीक्षित योजनाओं का अनुमोदन किया गया उनमें सालारापाड़ा, गड़ीगमना, धमोत्तर, गड़ीकटारा कला, खेरदा, भदवासा, सरवड़, ठीकरिया, अंबोदिया, लालगुवाडी, बाजना, राजापुरा, जुलवानिया, खेडी, सरवनी जागीर, पंचेड़, मुंदडी, कालिया कुंडली, जांबू खादन, पलाश, पीपलखुटा, कुआंझागर, गोपालपुरा, दिवेल, पीपलोदी, कनेरी, बजरंगगढ़, उमरन, सांसर, जामथुन तथा सुजलाना शामिल है।

You missed

error: Content is protected !!