• Thu. Oct 29th, 2026

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया विधायक सामुदायिक भवन का लोकार्पण

BySurendra Jain

Jun 22, 2024

खबर पक्की, 22 जून, रतलाम। शहर के विनोबा नगर क्षेत्र में 45 लाख की लागत से निर्मित विधायक सामुदायिक भवन का लोकार्पण शनिवार को प्रदेश के सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया। मंत्री श्री कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्र में सामुदायिक भवन की आवश्यकता थी, इस कारण से यहां इसका निर्माण किया गया। योजनाओं को लेकर हम नए सौंपान के साथ आगे बढ़ रहे है। यह परिर्वतन की क्रांतिकारी लहर है।
आपने कहा कि यह क्षेत्र अलग-अलग वार्डों का संगम क्षेत्र है। सामुदायिक भवन के बाद जल्द ही संजीवनी क्लीनिक भी बनकर तैयार हो जाएगा। छोटा सामुदायिक भवन आज की बडी आवश्यकता बन गई है। परिवार में होने वाले छोटे-मोटे आयोजनों के लिए इस तरह के भवन की आवश्कता होती है। इसका पूरा लाभ क्षेत्र की जनता उठाएगी। फिलहाल आगामी कुछ समय के लिए सीएम राइज स्कूल को यहां भी संचालित किया जाएगा। प्रदेश सरकार की योजनाएं नए स्वरूप में हमारे सामने आ रही है। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री श्री काश्यप ने पौधा रोपण भी किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि मंत्री श्री काश्यप द्वारा बीते 10 वर्षों में शहर की दशा एवं दिशा को बदलने का कार्य किया है। आज रतलाम में चारो और विकास की गंगा बह रही है। इसी क्रम में मंत्रीजी द्वारा आज लोकार्पण के माध्यम से सामुदायिक भवन आमजन को सौंपा जा रहा है, इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।
लोकार्पण के अवसर पर मनोहर पोरवाल, जयवंत कोठारी, प्रहलाद राठौड़, सोना शर्मा, मनोज शर्मा, विनोद यादव, मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, कृष्ण कुमार सोनी, सुबेंद्रसिंह गुर्जर, लोकेश जायसवाल, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, हेमंत राहोरी, राकेश परमार, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, विशाल शर्मा, राजू सोनी, धर्मेंद्र व्यास, पार्षद शक्तिसिंह, अनीता वसावा, कविता चैहान, धर्मेंद्र रांका, हीना मेहता, रणजीत टांक, देवकन्या मीणा, संगीता सोनी, राजेश माहेश्वरी, जयेश वसावा, मुकेश मीणा, पवन सोमानी, हार्दिक मेहता, गौरव त्रिपाठी, संजय कसेरा, संजय पांडे आदि उपस्थित रहे। स्वागत उद्बोधन नगर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने दिया। संचालन मनोज शर्मा ने किया आभार विनोद यादव ने माना।

You missed

error: Content is protected !!