• Thu. Oct 29th, 2026

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने सीएम राइज विनोबा स्कूल में रोबोटिक लैब एवं बस सेवा का किया शुभारंभ, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि एवं स्कूल स्टाफ रहा उपस्थित

BySurendra Jain

Jun 22, 2024

खबर पक्की, 22 जून, रतलाम। दुनिया के टॉप 10 स्कूलों में शुमार रतलाम के सीएम राइज विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबेडकर नगर में जिले की पहली रोबोटिक लैब एवं स्कूल बस का शुभारंभ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि सीएम राइज स्कूल पूरे विश्व में रतलाम को गौरवांवित कर रहा है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, सह संयोजक प्रहलाद राठौड़, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विनोद यादव, कृष्णकुमार सोनी, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, लोकेश जायसवाल, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, विवेक शर्मा, प्राचार्य डॉ. संध्या वोहरा, उप प्राचार्य गजेंद्रसिंह राठौड़ सहित जनप्रतिनिधिगण, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
मंत्री श्री काश्यप के स्कूल पहुंचते ही विद्यार्थियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके साथ विद्यालय द्वारा स्वागत किया गया। रोबोटिक लैब का शुभारंभ करने के पश्चात मंत्री श्री काश्यप ने लैब का निरीक्षण किया। वहीं दूसरी ओर शहर एवं ग्रामीण अंचल से आने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूल बस सेवा की शुरूआत होने से अब दूर दराज से आने वाले बच्चों को राहत मिलेगी। सीएम राइज पहला स्कूल होगा, जहां आने वाले बच्चों को स्कूल बस सेवा का लाभ मिलेगा। समारोह के दौरान शिक्षक अनिल मिश्रा, सीमा चौहान, कविता वर्मा, पिंकी सोलंकी, अमित झा, मीनाक्षी अग्रवाल, अंशिका सोलंकी, अनीता शर्मा, अमित पारिख, प्रहलाद बैरागी, श्यामा वर्मा, अनीता राजपुरोहित, प्रदीप वैष्णव, अजय मरमट, माधवी तलेरा आदि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!