• Thu. Oct 29th, 2026

एनईईटी परीक्षाओं में अनियमितता के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर दिया महामहिम राष्ट्रपित के नाम ज्ञापन

BySurendra Jain

Jun 21, 2024

खबर पक्की, 21 जून, रतलाम। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दिनांक 4 जून को एनईईटी- यूजी परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। इस परीक्षा में पेपर लीक से लेकर कई धांधली हुई है। इसकी जांच सीबीआई को सौंप कर दोषियों को सजा दिलाने के लिए एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद मुक्त करने के लिए आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम अनिल भान को सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि उम्मीदवारों के बड़े हुए अंक एवं हरियाणा से की गई गिरफ्तारी से भ्रष्टाचार स्पष्ट रूप से उजागर हुआ है। भाजपा शासित राज्य में भ्रष्टाचार के पैटर्न को उजागर करता है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है तथा तत्काल प्रभाव से सीबीआई को जांच सौंप कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए एवं शिक्षा मंत्री को पद मुक्त किया जाए। साथ ही मध्य प्रदेश में देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी इंदौर में पेपर लीक घोटाला एवं नर्सिंग घोटाला की जांच उच्च स्तरीय कराई जाए। इन पूरे घटनाक्रमो से लाखो छात्रों का भविष्य अंधकार में हो गया है। ज्ञापन का वचन जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पारस दादा, शांतिलाल वर्मा, प्रकाश प्रभु राठौर, कुसुम चाहर, बसंत पंड्या, रामचंद्र धाकड़, रमेश शर्मा, इकरार चौधरी, विजय पंड्या लाला, राजकुमार जैन लाला, इक्का बैलूत, पियूष बाफना, मीना खत्री, संजय बरमेचा, राजू भाई, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!