• Thu. Oct 29th, 2026

पुलिस कप्तान ध्यान दें जनता की राय में भ्रष्टाचार में पुलिस विभाग नंबर वन राजस्व दूसरे और नगर निगम तीसरे नंबर पर

BySurendra Jain

Jun 20, 2024

खबर पक्की : 20 जून रतलाम, खबर पक्की के सर्वे में जब जनता से यह पूछा गया कि आपकी राय में जिले का सबसे ज्यादा भ्रष्ट विभाग कौन सा है तो राजस्व विभाग और पुलिस विभाग में नंबर एक बनने की होड़ लगी हुई थी। लेकिन अंत में पुलिस विभाग ने राजस्व को पछाड़कर नंबर 1 का तमगा हासिल कर लिया। सवाल में तीन ऑप्शन दिए गए थे राजस्व पुलिस एवं नगर निगम जनता ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पुलिस विभाग 37% के साथ नंबर एक पर रहा 31% के साथ राजस्व दूसरे नंबर पर रहा और नगर निगम 25% अंकों के साथ तीसरे नंबर पर रहा 5% लोगों ने पता नहीं कह कर हाथ झटक लिया। पुलिस कप्तान कलेक्टर साहब और नगर निगम कमिश्नर को जनता की इस राय को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने विभाग में सुधार करना चाहिए।

You missed

error: Content is protected !!