खबर पक्की, 19 जुन, रतलाम। शराब पीने के लिए रुपए की मांग कर नहीं देने पर मारपीट करने वाले गुंडों का पुलिस ने बुधवार को जुलूस निकाला। बदमाश कान पकड़कर चलते हुए बोल रहे थे अपराध करना पाप है। पुलिस हमारी बाप है। पुलिस ने आरोपियों से उठक-बैठक भी लगाई।
फरियादी चिराग (21) पिता महेंद्र पटेल निवासी महेश नगर रतलाम ने 18 जून की रात स्टेशन रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंगलवार रात्रि रात 8 बजे भाई दीपक के साथ कालिका माता मंदिर दर्शन करने के लिये गए थे। दर्शन करके फूल की एक दुकान के पास खड़े थे। तभी जफर उर्फ माचो पिता लियाकत हुसैन, कालु पिता लियाकत हुसैन तथा उनका साथी इमरान पिता रियासत अली निवासी रतलाम उनके पास आए।
तीनो बोले कि हमे शराब पीने के लिये 500 रुपए दे। मना किया तो गालिया देने लगा। इमरान ने चाकु से हमला किया। हमले में बाए व दाए पैर की जांघ पर चोंट लगी। कालु व जफ्फर ने गाल पर थप्पड़ मारे। बीच बचाव करने भाई दीपक आया। जाते जाते धमकी देते हुए गए कि आज के बाद शराब पीने के लिए रुपये देने से मना किया जान से खत्म कर देंगे। भाई व दोस्त आर्यन रात में जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। घटना के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
पुलिस ने पुलिस ने जफर उर्फ माचो पिता लियाकत हुसैन, कालु उर्फ असलम पिता लियाकत हुसैन दोनों निवासी मोचीपुरा, इमरान उर्फ सुक्का पिता रियासत अली निवासी पुरोहित जी का वास शनि मंदिर गली रतलाम को गिरफ्तार किया। जिस क्षेत्र में बदमाशों ने मारपीट की। उसी क्षेत्र में पुलिस लेकर पहुंची। पैदल जुलूस निकाला उठक बैठक लगवाई। स्टेशन रोड थाना प्रभारी दिनेश भोजक ने बताया कि शराब के रुपए मांगने को लेकर तीनों बदमाशों ने हमला कर मारपीट की थी। गिरफ्तार कर घटनास्थल तस्दीक कराकर कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया है।
पुलिस के सामने कान पकड़ लगाई उठक-बैठक, बदमाशों ने कहा-पुलिस हमारी बाप है, शराब के रुपए नहीं देने पर किया था हमला
