• Thu. Oct 29th, 2026

हनुमान ताल व झाली तालाब की हुई साफ-सफाई

BySurendra Jain

Jun 16, 2024

खबर पक्की, 16 जून, रतलाम। शासन निर्देशानुसार 5 से 16 जून तक चलाये जाने वाले जल गंगा सवंर्धन अभियान के तहत नगर निगम द्वारा बावडिय़ों की सफाई के साथ ही तालाबों की सफाई का कार्य भी किया जा रहा है जिसके तहत जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन दिवस 16 जून रविवार को हनुमान ताल व झाली तालाब की सफाई का कार्य किया गया।
हनुमान ताल की सफाई के दौरान मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी के अलावा सर्वश्री दीपक राजपुरोहित, अरविन्द मिश्रा, श्यामसुन्दर भाटी, लक्ष्मण सोनी, बद्रीलाल प्रजापति, अखिलेश ओझा, राजवर्धन सिंह, संजय पाण्डे सहित निगम अधिकारी, कर्मचारी व नागरिकों ने श्रमदान किया।

You missed

error: Content is protected !!