• Thu. Oct 29th, 2026

मन्दिर में बछडे का कटा हुआ सिर रखने के मामले में बछडा काटने और आरोपियों को बछडे का सिर देने वाले दो और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

BySurendra Jain

Jun 15, 2024

खबर पक्की, 15 जून, रतलाम। जिले के जावरा में शुक्रवार को महादेव मन्दिर में बछडे का कटा हुआ सिर रखे जाने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने बछडा काटने वाले और और बछडे का कटा हुआ सिर गिरफ्तार आरोपियों तक पंहुचाने वाले दो आरोपियों को पकड लिया है। उल्लेखनीय है कि मामले के दो मुख्य आरोपी (शुक्रवार) पकड लिए गए थे और उनके घरों पर बुलडोजर भी चला दिया गया था। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह जावरा के महादेव मन्दिर में गाय के बछडे का कटा हुआ सिर पाया गया था,जिसके बाद पूरे जावरा में जबर्दस्त आक्रोश फैल गया था।
इस घटना के चलते पूरा जावरा बन्द हो गया था और हिन्दू समाज के लोग भारी संख्या में सडकों पर उतर आए थे। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में लिप्त दो आरोपियों सलमान और शाकिर को जल्दी ही दबोच लिया था। आक्रोशित लोगों की मांग के चलते उक्त दोनो आरोपियों के अवैध मकानों को भी बुलडोजर की मदद से ढहा दिया गया था।
प्रदर्शनकारियों की यह भी मांग थी कि इतनी घृणित घटना कारित करने वाले आरोपियों के पीछे के पूरे षडयंत्र को बेनकाब किया जाना चाहिए। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी जावरा पंहुच गए थे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को आश्वस्त किया था कि इस घटना के षडयंत्र में शामिल प्रत्येक दोषी व्यक्ति को पकडा जाएगा।
जावरा पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक बछडा काटने के मामलें में अब पुलिस ने उन दो आरोपियों को भी ढूंढ निकाला है, जिन्होंने इस षडयंत्र को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पुलिस ने गाय का बछडा काटने वाले आरोपी और बछडे का सिर सलमान और शाकिर को मुहैया कराने वाले दो आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बछडा काटने वाले आरोपी का नाम नौशाद है,जबकि बछडे का कटा हुआ सिर सलमान और शाकिर तक पंहुचाने वाले आरोपी का नाम शाहरुख है। पुलिस ने नौशाद और शाहरुख भी पकड़ लिया है। उक्त चारो आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्यवाही भी की जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!