खबर पक्की, 15 जून, रतलाम। रतलाम नगर के प्रत्येक क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता हो इस हेतु रियासत काल में नगर के विभिन्न स्थानों पर बावडिय़ों का निर्माण किया गया था, ये बावडिय़ां हमें विरासत में मिली है इन्हे सहेजना नगर के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
उक्त उद्गार भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने शास्त्री नगर उद्यान स्थित लोकेन्द्रनाथ महादेव मंदिर बावड़ी की सफाई कार्य के दौरान व्यक्त किये। उन्होने कहा कि पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है इसलिये जल व प्राचीन चल स्त्रोतों को सभी नागरिक सहेजें।
निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि शासन निर्देशानुसार नगर निगम बावड़ी, कुएं एव तालाब की सफाई व सरंक्षण तो किया जा रहा है, नागरिकों का भी दायित्व है कि इन्हे स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें साथ ही पर्यावरण संरक्षण तथा रतलाम को हरा-भरा बनाने हेतु इस वर्षा ऋतु में कम से कम एक-एक पौधा लगाकर उन्हे पेड़ बनाने का संल्प अवष्य लें।
प्रारंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती मनीषा चौहान, पार्षद प्रतिनिधि श्री विजय चौहान, निगम अधिकारी सर्वश्री जी.के. जायसवाल, सुहास पंडित, अनवर कुरेशी, बी.एल. चौधरी, ए.पी. सिंह, कार्यालय अधीक्षक श्री गोपाल झालीवाल, उपयंत्री, झोन प्रभारी सहित निगम कर्मचारी तथा नागरिकों द्वारा बावड़ी की सफाई के कार्य में श्रमदान किया।

