• Thu. Oct 29th, 2026

जुआरियों का निकाला पैदल जुलूस : रतलाम कोर्ट में पेश किया, जहां से मिली जमानत; कॉटेज से पकड़े थे 25 जुआरी

BySurendra Jain

Jun 7, 2024

खबर पक्की, 7 जून, रतलाम। पकड़ाए गए जुआरियों का पुलिस ने पैदल जुलूस निकाला। जुआरी मुंह छिपाते रहे। जुआ एक्ट के अलावा पुलिस ने आईपीसी की धारा 151 के तहत भी केस दर्ज किया। शुक्रवार दोपहर सभी जुआरियों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया।
बता दें कि गुरुवार शाम को डीडी नगर थाना अंतर्गत सागोद रोड स्थित सेंट्रल स्कूल के पीछे एक कॉटेज से 25 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस ने इनके पास से 13 लाख 79 हजार 100 रुपए जप्त किए थे। कार्रवाई एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने लाइन से अलग से टीम भेज कर करवाई थी। संबंधित थाना क्षेत्र को कानो-कान खबर तक नहीं हो पाई। इसके बाद एसपी ने थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया को सस्पेंड कर दिया था।
पुलिस के अनुसार जुआरियों द्वारा रात में थाने में हंगामा करने पर धारा 151 में केस दर्ज किया। शुक्रवार दोपहर थाने से सभी जुआरियों को पुलिस वाहन में सवार कर एसडीएम न्यायालय में पेश करने ले जा रहे थे। तभी सागोद रोड पुलिया के पास पुलिस वाहन खराब हो गया। इससे जुआरियों को पैदल ही पुलिस बाजना बस स्टैंड तक लेकर आई। यहां पर वाहन ठीक होकर आया। फिर वाहनों में बैठाकर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। जहां से इनकी जमानत हो गई।
पुलिस ने कॉटेज मालिक को भी आरोपी बनाया था। जुआ खेलने वालों में रतलाम के अलावा इंदौर, धार, उज्जैन जिले के कई लोग शामिल थे। एसपी ने मामले की जांच डीएसपी अजय सारवान को सौंपी है। कोर्ट में पेश करने के दौरान माणकचौक थाना प्रभारी रणजीत सिंगार व बल भी मौजूद रहा।

You missed

error: Content is protected !!