• Thu. Oct 29th, 2026

खुले आम गुंडागर्दी : बदमाशों ने पिता-पुत्र बीच सड़क पर मारे लाठी-डंडे और लात-घूंसे

BySurendra Jain

Jun 6, 2024

खबर पक्की, 6 जून, रतलाम। रतलाम में खुलेआम गुंडागुर्दी हो रही है। बुधवार देर रात शहर के दिलबहार चौराहे पर पिता-पुत्र पर लाठियों से मारा गया। दोनों तरफ से लाठिया चली। घटना का वीडियो गुरुवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई। दो आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले की जांच में पुलिस जुटी है।
जावरा फाटक निवासी रेलकर्मी कैलाश (52) पिता रामभरोसे बोरासी व बेटे राहुल बौरासी पर पर अज्ञात बदमाशों ने देर रात हमला कर दिया। कैलाश की रिपोर्ट पर स्टेशन रोड थाने पर अज्ञात आधा दर्जन से अधिक बदमाशों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। एफआईआर में बताया कि वह 6 जून 2024 की रात करीब 1 बजे घर से शीतल पेय खरीदने दिलबहार चौराहा गया था।
यहां पहले से 8 से 10 बदमाश खड़े थे। इस दौरान लड़कों ने कैलाश पर किसी बात को लेकर कमेंट किया। कैलाश द्वारा आपत्ति लेने पर बदमाशों ने उक्त स्थान पर पहले से छिपा रखे लोहे के पाइप और चाकू जैसे नुकीले हथियार से उन पर हमला कर दिया। बचने के लिए रेलवे ब्रिज से भागे, तो शोर सुनकर उनका बेटा राहुल बौरासी पहुंचा। राहुल पर भी बदमाशों ने हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पिता कैलाश और उसके बेटे राहुल बौरासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। राहुल की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे इंदौर ले गए हैं।
घटनाक्रम का वीडियो गुरुवार दोपहर सामने आया। इसमें दिख रहा है कि लाठियों से सड़क पर मारपीट की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सीएसपी अभिनव वारंगे ने बताया कि दोनों पक्षों में लेनदेन को लेकर विवाद सामने आया है। दो नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। वायरल वीडियो के आधार पर शेष की तलाश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!