• Thu. Oct 29th, 2026

98 हजार रु. से अधिक की अवैध मदिरा व परिवहन जब्त

BySurendra Jain

Jun 3, 2024

खबर पक्की, 3 मई, रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवम् सहायक जिला आबकारी अधिकारी पी.सी. केरवार के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत 03 जून को वृत्त प्रभारी रतलाम परगना वंदना अग्रवाल द्वारा वृत के धराड़ थाना बिलपांक में संदिग्ध वाहन रोकने के दौरान वाहन चालक दशरथ पिता जीवाजी उम्र 40 वर्ष निवासी पंचेवा जावरा द्वारा दो पहिया वाहन क्रमांक एम.पी. 43 ईई 3578 स्कूटर की जांच करने पर उसमें से 06 पेटी (72 बल्क लीटर) विदेशी मदिरा बीयर पाई जाने पर आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गया। इस प्रकार कुल जब्त मदिरा 72 बल्क लीटर (06 पेटी) एवं दो पहिया वाहन की कीमत 98720 रुपए आंकी गई।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक अशोक दवे, चेतन वैद, पुष्पराज सिंह, मीनाक्षी रेवाले, आरक्षक भगवतीलाल सोलंकी, सन्तोष नेका, भावना खोड़े, बनसिंह अहरे, विक्टोरिया बोरासी, पुष्पा मीणा की सक्रिय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!