• Thu. Oct 29th, 2026

मतगणना 4 जून को रतलाम के शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर में

BySurendra Jain

Jun 3, 2024

खबर पक्की, 3 मई, रतलाम। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत रतलाम जिले में हुए मतदान की मतगणना 4 जून को रतलाम के शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्र पर होगी। मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाए चाकचौबंद रूप से की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बाथम के निर्देशन में प्रशिक्षित कर्मी मतगणना कार्य करेंगे। मतगणना कर्मियों को प्रात: 6.00 बजे मतगणना स्थल पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया है।
मतगणना स्थल पर प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की ईवीएम से होने वाली मतगणना के लिए कक्ष निर्धारित किए गए हैं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा की गणना कक्ष क्रमांक 5 में होगी। रतलाम ग्रामीण के लिए कक्ष क्रमांक 6, आलोट के लिए कक्ष क्रमांक 7, सैलाना के लिए कक्ष क्रमांक 8 तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर की मतगणना के लिए कक्ष क्रमांक 9 निश्चित है। प्रत्येक मतगणना कक्ष के कलर कोड भी निर्धारित किए गए हैं। हर एक मतगणना हाल में 14 टेबलों पर मतगणना की जाएगी। इस अनुसार कुल 70 टेबल्स पर मतगणना होगी। प्रत्येक टेबल पर एक गणना सहायक, एक गणना पर्यवेक्षक तथा एक सूक्ष्म प्रेक्षक तैनात रहेगा। मतगणना परिसर में आयोग द्वारा तैनात प्रेक्षक भी मौजूद रहेंगे। प्रात: 8.00 बजे से प्रारंभ होने वाली मतगणना के पूर्व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951की धारा128 के अंतर्गत सभी सहायक रिटर्निग अधिकारी अपनी घोषणा पढेंगे।
मतगणना स्थल पर विभिन्न कार्यों के लिए लगभग ढाई हजार अधिकारी, कर्मचारी तैनात रहेंगे। कलेक्टर श्री बाथम के निर्देशन में मतगणना स्थल पर पेयजल, छाया, नाश्ता भोजन, टॉयलेट, शौचालय, मीडिया सेंटर, मतगणनाकर्मियों, राजनीतिक पार्टियों के गणना अभिकर्ताओं के प्रवेश, ईवीएम लाने-ले-जाने के मार्ग, बेरीकेटिंग, पार्किंग इत्यादि व्यवस्थाएं नियोजित ढंग से की गई है। मतगणना के दौरान तथा उसके पश्चात कानून ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। जारी आदेश के अनुसार मतगणना स्थल मेंन गेट प्रवेश स्थल पर एवं बाहरी परिसर के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल भाना को तैनात किया गया है। इसी प्रकार मतगणना स्थल के भीतर संपूर्ण परिसर के लिए डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा तथा संपूर्ण रतलाम शहर एवं रैली जुलूस के दौरान कानून व्यवस्था हेतु डिप्टी कलेक्टर विवेक सोनकर की तैनाती की गई है।

You missed

error: Content is protected !!