• Thu. Oct 29th, 2026

मतगणना के प्रत्येक राउंड की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु कार्मिकों को दायित्व सोंपा

BySurendra Jain

May 24, 2024

खबर पक्की, 24 मई, रतलाम। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत आगामी 4 जून को मतगणना कार्य शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम में किया जाएगा। मतगणना स्थल पर स्थापित किए जाने वाले मीडिया सेंटर में मतगणना के प्रत्येक राउंड की जानकारी संबंधित सहायक रिटर्निग अधिकारी से प्राप्त करके जिला जनसंपर्क अधिकारी को तथा घोषणा के लिए उद्घोषक को उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम के निर्देश पर विभिन्न कार्मिकों को दायित्व सौपा गया है।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर शालिनी श्रीवास्तव द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम ग्रामीण की जानकारी हेतु सहायक यंत्री जनपद पंचायत रतलाम श्री छत्रसाल सिंह को उपरोक्त कार्य सौपा गया है। इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर के लिए सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री सोहनसिंह राठौड़, सैलाना के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री गोवर्धन मालवीय, जावरा के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री बलवंत नलवाया तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आलोट के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री ओमप्रकाश शर्मा को उपरोक्त दायित्व सौपा गया है।
उपरोक्त सभी अधिकारियों के साथ सहयोगी कार्मिकों के रूप में उपयंत्री राहुल अहिरवार, सुहास पंडित, भजन शर्मा, मनीष कुल्हारे तथा वैभव हंसवार को नियुक्त किया गया है। मतगणना स्थल पर मोबाइल का प्रयोग प्रतिबंधित है, अत: कोई भी कार्मिक मतगणना स्थल पर मोबाइल लेकर उपस्थित नहीं होंगे। अपने प्रवेश पत्र फोटो पंजीयंक रतलाम को उपलब्ध करवाएंगे तथा 4 जून को प्रात: 6 बजे से मतगणना स्थल पर उपस्थित रहकर अपने कार्य दायित्व का निर्माण करेंगे।

You missed

error: Content is protected !!