• Thu. Oct 29th, 2026

मार्च माह से अब तक 27 लाख 70 हजार रुपए की अवैध मदिरा एवं महुआ लहान जब्त

BySurendra Jain

May 14, 2024

खबर पक्की, 14 मई, रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में सहायक आबकारी आयुक्त, डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में जिला रतलाम में निर्वाचन अवधि में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रह, परिवहन एवं अवैध विक्रय पर रोकथाम हेतु आबकारी विभाग द्वारा चलाये गये विशेष अभियान के तहत् 16 मार्च 2024 से 10 मई, 2024 तक कुल 316 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किये गये, जिसमें 986.96 बल्क लीटर देशी मदिरा, 885.00 लीटर विदेशी मदिरा, 960.00 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा एवं 17640 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया जिसकी अनुमानित मूल्य 27 लाख 70 हजार 129 रुपये है। साथ ही पांच दो पहिया वाहन जप्त किये गये है जिनका अनुमानित मूल्य 2 लाख 95 हजार रुपये है। अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रह, परिवहन एवं अवैध विक्रय पर रोकथाम हेतु आबकारी विभाग द्वारा उपलंभन कार्य सतत जारी है।

You missed

error: Content is protected !!