• Thu. Oct 29th, 2026

आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा जब्त

BySurendra Jain

May 9, 2024

खबर पक्की, 9 मई, रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है
आबकारी विभाग द्वारा 08 मई को वृत्त प्रभारी परगना वंदना अग्रवाल द्वारा ग्राम सिखेड़ी में सुरेशसिंह के मकान की तलाशी लेने पर 50 प्लेन पाव जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गया। उक्त जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 3 हजार 500 रुपए है। उक्त कार्यवाही मे आबकारी उप निरीक्षक अर्पित पांडे, आरक्षक संतोष नेका, भावना खोड़े की सक्रिय भूमिका रही। अपराधों के विरुद्ध इस प्रकार कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

You missed

error: Content is protected !!