• Thu. Oct 29th, 2026

पीएम झूठ की मशीन, 10 साल में देश में महंगाई बढ़ी : सपरा

BySurendra Jain

May 8, 2024

खबर पक्की, 8 मई, रतलाम। रतलाम आए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय प्रवक्ता चरणसिंह सपरा ने रतलाम में कहा कि प्रधानमंत्री ने खरगोन व धार में जो भाषण दिया है वह झूठ, अनर्गल व मुद्दाहीन है। पीएम नरेंद्र मोदी झूठ की मशीन है। पूरे देश में घूम-घूम कर झूठ की मशीन की तरह बोल रहे है। जो भी वक्तव्य दे रहे है वह डर का व्यापार करना चाहते है। लोगों को डराने चाहते है। लोगों के अंदर डर पैदा कर विभाजन कारी राजनीति करके नफरत फैलाकर वह अपनी वोट की खेती करना चाहते है। प्रदेश में 15 सीट से अधिक सीट जीतेंगे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर रतलाम आए थे। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 10 साल में देश में महंगाई बढ़ी है। पीएम महंगाई पर नहीं बोलते है। देश की पीएम को यह नहीं पता कि जीवन की आवश्यक वस्तुए महंगी हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी के पाकिस्तान प्रेम की झूठी बात करते है। खरगोन व धार में आए तो जनता की बात क्यो नहीं की। मध्यप्रदेश के आदिवासी जिलो में रेल कनेक्टिविटी सुधारने में भी विफल रही है।
2013 में यूपीए सरकार ने आदिवासी जिलो में रेलवे लाइन बिछाने का तय किया था। 10 साल हो गए दाहोद इंदौर छोटा उदयपुर व धार लाइन को लेकर। यह सरकार यह रेल लाइन नहीं बिछा पाई है। इस राज्य के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री से सवाल नहीं पूछना चाहिए की आप लोग आदिवासियों के खिलाफ है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से वोटिंग का प्रतिशत कम सामने आ रहा है। इससे साफ जाहिर है कि लोग भाजपा से निराश है। इस दौरान लोकसभा चुनाव प्रभारी शिव पटेल, पर्यवेक्षक मनोज उपाध्याय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया. पारस सकलेचा, प्रभु प्रकाश राठौड़ आदि मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!