• Thu. Oct 29th, 2026

वेबकास्टिंग द्वारा 30 कैमरो के माध्यम से रखी जा रही है जिले के 15 चेक पोस्ट पर नजर

BySurendra Jain

May 6, 2024

खबर पक्की, 6 मई, रतलाम। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम के माध्यम से चेक पोस्टों पर नजर रखी जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम के निर्देशन में शहरी विकास अभिकरण कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में पांच कम्प्यूटर स्क्रीन पर सीमावर्ती चेक पोस्ट की हर गतिविधि देखी जाती है।
शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी श्री अरुण पाठक ने बताया कि जिले में बनाए गए चेक पोस्ट पर तैनात स्थैतिक निगरानी दलों के वाहनों पर भी जीपीएस लगाए गए हैं जिससे कि उनके मूवमेंट की मॉनिटरिंग संभव हो सकी है।
जिले की विभिन्न सीमाओं पर बनाए गए 15 चेक पोस्ट में से प्रत्येक पर दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम ग्रामीण के सातरुंडा में चेक पोस्ट बनाई गई है। इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सैलाना के अमरगढ़, कुंडा, बोरदा, सेरा, सज्जनपुरा, गड़ीकटारा, कुंदनपुर, अमरपुरा, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जावरा के आरटीओ बैरियर साकथली फंटा, सुखेड़ा, निपानिया फंटा, कोटडी, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आलोट के भोजाखेड़ा फंटा, कलसिया फंटा, मजनपुरा में चेक पोस्ट बनाए गए हैं जिनके माध्यम से वाहनों की आवाजाही पर सतत् नजर रखी जाती है अपराधिक तत्वों पर भी नियंत्रण रखा जा रहा है।

You missed

error: Content is protected !!