• Thu. Oct 29th, 2026

लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी रतलाम ग्रामीण एवं शहर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं से लेंगी आशीर्वाद

BySurendra Jain

May 2, 2024

खबर पक्की, 2 मई, रतलाम। लोकसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नज़दीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनाव प्रचार में तेजी आ रही है। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी अनिता नागर सिंह चौहान 3 मई को रतलाम जिले के ग्रामीण और शहर विधानसभा क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद प्राप्त करेगी। जनसंपर्क के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, वन मंत्री नागर सिंह चौहान, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय उपस्थित रहेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चौहान 3 मई को अपने जनसंपर्क की शुरुआत रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के डेलनपुर ग्राम से प्रात: 08:00 बजे करेगी। वे प्रात: 10:00 बजे ग्राम पलसोड़ा, 11:00 बजे सागोद, 11:30 बजे कनेरी, दोपहर 01:00 बजे तीतरी, 02:30 बजे कुंआझागर, 03:00 बजे रूपाखेड़ा एवं फिर नलकुई एवं धराड़ ग्राम में जनसंपर्क कर मतदाताओं से रूबरू होगी। रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में श्रीमती चौहान का जनसंपर्क शाम 04:00 बजे नाहरपुरा से आरंभ होगा, फिर रैली के रूप में डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घांस बाजार, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, तोपखाना, बजाजखाना, गणेश देवरी, नीमचौक, हरदेवलाला की पिपली, रानी जी का मंदिर होते हुए शहीद चौक पहुंचकर जनसंपर्क का समापन होगा।
भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, ग्रामीण विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, सह संयोजक अशोक पंड्या, शहर विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रहलाद राठौड़ सहित भाजपा जिला एवं मंडल पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से जनसंपर्क के दौरान अधिक से अधिक उपस्थित रहकर भाजपा प्रत्याशी को आशीर्वाद प्रदान करने का आव्हान किया है।

You missed

error: Content is protected !!