• Thu. Oct 29th, 2026

रतलाम के लोकोमोटिव केयर सेंटर का 57वां स्थापना दिवस मनाया गया

BySurendra Jain

May 2, 2024

खबर पक्की, 2 मई, रतलाम। लोकोमोटिव केयर सेंटर रतलाम का 57वां स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शेड के लगभग 600 नियमित कर्मचारी एवं 160 रिटायर्ड कर्मचारियों व उनके परिवारजनों सहित लगभग 1200 लोगों ने भाग लिया। समारोह के अंतर्गत लगभग 20 से अधिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शेड कर्मचारियो द्वारा दी गई इसके अलावा शेड के समस्त अनुभागो की साज सज्जा की गई।
कार्यक्रम में बच्चो के मनोरंजन हेतु टॉय ट्रेन, मिक्की माउस व अन्य कार्टून आदि की व्यवस्था की गई थी। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार रहे एवं विशिष्ट अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफ़ाक अहमद, मुख्यालय से पधारे मुख्य चालन शक्ति इंजीनियर डीजल देवेन्द्र कुमार त्रिपाठी रहे।
इस मौके पर रतलाम मंडल के सभी शाखाधिकारीगण, वरिष्ठ अधिकारी, मान्यता प्राप्त संगठन/एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। शेड कर्मचारियो के लिए आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को डीआरएम एवं अध्यक्षा/डब्लयू.आर.डब्लयू.डब्लयू.ओ. द्वारा पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान डीआरएम द्वारा शानदार एवं विशाल कार्यक्रम हेतु डीजल शेड को 25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई। साथ ही अध्यक्षा डब्लयू.आर.डब्लयू.डब्लयू.ओ. द्वारा भी शेड के कैंटीन में सेंट्रलाइज्ड एसी के प्रावधान किए जाने की घोषणा की जिस हेतु वरि.मं.यां.इंजी/डी मनोज छावड़ा द्वारा आभार प्रकट किया गया।

You missed

error: Content is protected !!