• Thu. Oct 29th, 2026

बाल विवाह रोकथाम अभियान 2024, महिला बाल विकास परियोजनाओं में कंट्रोल रूम स्थापित

BySurendra Jain

May 1, 2024

खबर पक्की, 1 मई, रतलाम। बाल विवाह रोकथाम अभियान 2024 के अंतर्गत कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर जिले की सभी महिला एवं बाल विकास परियोजनाओं में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं जो 8 मई से 10 मई तक नियमित प्रात: 9 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित रहेंगे। कंट्रोल रूम में एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी जिसमें संबंधित कर्मचारी बाल विवाह से संबंधित सूचना प्राप्त होने पर परियोजना अधिकारी को अवगत कराएगा तथा परियोजना अधिकारी त्वरित कार्रवाई कर कार्यकारी अधिकारी महिला बाल विकास विभाग का अवगत कराएगा।
कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास रजनीश सिन्हा मोबाइल नंबर 94254 06844 ने बताया कि बाल विवाह के संबंध में चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर 1098 पर भी शिकायत दर्ज की जाती है तो भी त्वरित कार्रवाई होगी। बाल विवाह रोकथाम के संबंध में जानकारी देने के लिए अन्य अधिकारियों में सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्या मोबाइल नंबर 94068 37268, सहायक संचालक रविंद्र मिश्रा मोबाइल नंबर 94259 92575 भी सम्मिलित हैं।
इसके अलावा जिले में विभिन्न परियोजना अधिकारी रतलाम शहर क्रमांक एक श्रीमती सुशीला व्यास 83491 47509, रतलाम शहर क्रमांक 2 श्रीमती नीलम वाघेला 91655 89078, रतलाम ग्रामीण क्रमांक श्रीमती प्रियंका बैरागी 81039 90514, रतलाम ग्रामीण क्रमांक 2 श्रीमती प्रेमलता मांकल 98265 56554, सैलाना श्रीमती ज्योति गोस्वामी 73545 01090, श्रीमती प्रेरणा चौहान 94254 86930, बाजना श्रीमती रितु डावर 78697 46210, जावरा ग्रामीण तथा जावरा शहर श्रीमती अंकिता भिडोदिया 77728 04252 तथा परियोजना आलोट के परियोजना अधिकारी श्री विवेक पाटीदार मोबाइल नंबर 98278 11249 से भी संपर्क कर जानकारी दी जा सकती है।

You missed

error: Content is protected !!