• Thu. Oct 29th, 2026

औद्योगिक विवाद विद्यमान पाया जाने पर प्रकरण निर्णय के लिए श्रम न्यायालय को सौंपे गए

BySurendra Jain

May 1, 2024

खबर पक्की, 1 मई, रतलाम। उप श्रम आयुक्त औद्योगिक संरक्षा मध्यप्रदेश इंदौर द्वारा विभिन्न प्रकरणों में औद्योगिक विवाद विद्यमान पाए जाने पर उनका निर्णय के लिए श्रम न्यायालय रतलाम को सौपा हैं।
जिन प्रकरणों को निर्णय हेतु श्रम न्यायालय को सौंपा गया है उनमें ईश्वरलाल पिता शंकरलाल पाटीदार रतलाम तथा सेवा नियोजन प्रबंधन जयंत विटामिन लिमिटेड रतलाम, सतीशचंद्र पिता जमनालाल व्यास रतलाम एवं सेवा नियोजन प्रबंधन जयंत विटामिंस लिमिटेड रतलाम, श्रीमती विद्याकुंवर तथा अन्य 66 सेवा नियुक्त एवं सेवा नियोजक प्रबंधन जयंत विटामिंस लिमिटेड रतलाम, कनीराम रणछोड़ तथा अन्य 9 सेवा नियुक्त एवं सेवा नियोजक प्रबंधन जयंत विटामिंस लिमिटेड रतलाम, लालसिंह एवं अन्य तीन श्रमिकगण रतलाम एवं सेवा नियोजन प्रबंधन जयंत विटामिंस लिमिटेड रतलाम तथा दिलीप पाटिल पिता राजाराम पाटिल सेवा नियुक्त जिनका प्रतिनिधित्व अध्यक्ष भारतीय ड्रग्स एवं केमिकल श्रमिक कर्मचारी परिषद रतलाम द्वारा किया जा रहा है एवं सेवा नियोजक प्रबंधन जयंत विटामिंस लिमिटेड रतलाम के प्रकरण शामिल है।

You missed

error: Content is protected !!