खबर पक्की, 1 मई, रतलाम। अंतराष्ट्रीय मई दिवस पर श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के तत्वाधान में एक वाहन रेली रैली निकाली गई। समस्त श्रम संगठन के साथी पंजाब नेशनल बैंक अलकापुरी पर एकत्रित हुए हुए प्रारंभ में साथियों को बैंक पेंशनर संघ के कॉम नरेंद्र जोशी, कॉम प्रकाश अग्रवाल, पोस्टल एंप्लॉइज यूनियन के कॉम आई एल पुरोहित, बी एस एन एल के कॉम कमलेश पारेख आर एम एस के कॉम भारत राठौर, एम आर यूनियन के अभिषेक जैन ने सम्बोधित किया।
रैली अलकापुरी, सज्जन मिल, प्रताप सर्कल, शहर सराय होते हुए शहीद चौक पर एक सभा के रुप में समाप्त हुई। सभी साथियों ने नारों से शहर को गुंजायमान किया, लाल लाल लहराएगा इंकलाब आयेगा, दुनिया के मजदूर एक हो। आवाज दो हम एक हैं। मई दिवस अमर रहे। सभा में पेंशनर्स संघ के कॉम कीर्ति शर्मा ने मई दिवस का गीत प्रस्तुत किया। सभा को रेलवे पेंशनर्स संघ के कॉम प्रकाश व्यास, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ की कृष्णा सोनगरा, आशा ऊषा संघ की मीनाक्षी शर्मा, जनवादी लेखक मंच की गीता देवी राठौर ने भी सम्बोधित किया। सीटू जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने मई दिवस के इतिहास पर विस्तृत रूप से जानकारी दी की किस प्रकार आज से 138 वर्ष पहले शिकागो में मजदूरों पर दमन कारी ताकतों ने जुल्म कर श्रमिको की हत्या की थी। कार्यक्रम के दौरान 90 वर्षीय वरिष्ठ कॉम एच एन जोशी, कॉम हांसी शिवानी का सम्मान किया गया। इस रैली में इप्का केमिकल वर्कर्स यूनियन के कॉम लाखन सिंह, बी एस एन एल के चेतन पांचाल, रसीद खान संजय व्यास, निखिल मिश्र, राधेश्यान दुबे, तृतीय श्रेणी शिक्षक संघ के रणजीत सिंह, गोपाल भट्ट, अभय कांबली सहित विभिन्न ट्रेड यूनियन के साथी उपस्थित थे।

