• Thu. Oct 29th, 2026

दस दिन पूर्व हुई महिला को मौत का खुलासा : आरोपी पति ने पत्नी का गला दबाकर व मुंह में जहरीली दवाई डालकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

BySurendra Jain

May 1, 2024

खबर पक्की, 1 मई, रतलाम। जिले के थाना सरवन अंतर्गत दस दिन पूर्व हुए अंधे क़त्ल का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी पति ने ही पत्नी को गला दबाकर मारा था। हत्या को आत्महत्या साबित करने के लिए आरोपी ने पत्नी के मुँह में जहरीली दवाई डाल दी थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल को थाना सरवन अंतर्गत ग्राम अंबापाडा में नवविवाहिता युवती रामी पति राजू डोडियार जाति भील उम्र 25 साल की संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिस पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाया गया।
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देश में थाना प्रभारी सरवन के नेतृत्व में टीम गठित कर जाँच प्रारंभ की गई। जाँच के दौरान मृतिका के शव पर गर्दन व कोहनी पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने मृतिका के परिजनों से पूछताछ कि, जिसमे यह बात सामने आई कि मृतिका का राजु अपनी पत्नि रामी को कम पसन्द करता था तथा वह दुसरी शादी करना चाहता था। इसी बात को लेकर आये दिन राजु अपनी पत्नि के साथ लडाई झगडा कर मारपीट करता था।
शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतिका की मृत्यु गला दबाने से व दम घुटने के कारण होना पाया गया। तथा मृतिका के शरीर में जहर के अवशेष पाए गए। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान एवम घटना स्थल के निरीक्षण से प्राप्त सबूतों के आधार पर मृतिका के पति राजू से पूछताछ की गई। पूछताछ में राजू द्वारा से दिनांक 20.04.2024 को भी रात्रि में मृतिका रामी के साथ लडाई झगडा कर मारपीट की और रामी का गला दबाकर हत्या करना व आत्महत्या सिद्ध करने के लिए उसके मुंह मे जहरीली दवाई डालना स्वीकार किया। आरोपी राजु पिता देवा डोडियार जाति भील उम्र 26 साल निवासी ग्राम आम्बापाड़ा को गिरफ्तार किया गया।
हत्या की गुत्थी सुलझाने में उनि जीएल भुरिया, सउनि सोबान सिंगाड़, प्र.आर. भावना वर्मा, आर. पुष्कर धाकड़, आर. अर्जुन मकवाना, आर. विजयसिंह मण्डलोई, सैनिक रणछोड़ लाल की महत्वपुर्ण भूमिका रही है।

You missed

error: Content is protected !!