• Thu. Oct 29th, 2026

शासकीय माध्यमिक विद्यालय खाराखेड़ी की गाइड्स द्वारा पक्षियों के लिए दाना पानी एवं राहगीरों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की

BySurendra Jain

Apr 29, 2024

खबर पक्की, 29 अप्रैल, रतलाम। ब्लॉक के माध्यमिक विद्यालय, खाराखेड़ी की गाइडस द्वारा माध्यमिक शिक्षिका एवं गाइडर सुश्री ललिता कुशवाह के निर्देशन में चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पुरानी बेकार पड़ी वस्तुओं से सकोरो का निर्माण कर उसमें दाना पानी रखने की व्यवस्था की गई। सुश्री कुशवाह द्वारा गाइड्स को नियमों की याद दिलाते हुए बताया कि गाइड पशु-पक्षियों की मित्र होती है अत: उनकी मदद करना हमारा कर्तव्य है। इसके साथ ही गाइड्स द्वारा चलते रहागीरों के लिए ठंडे पानी के मटके रखकर उनकी प्यास को दूर करने का पुण्य एवं नेक कार्य करके मानवता का संदेश दिया कि हम सभी को इस प्रकार के कार्य करना चाहिए। संस्था प्रभारी श्रीमती रेखा पंवार द्वारा गाइड्स के इस प्रकार के कार्य की प्रशंसा करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक श्री नरेंद्र सिंह पवार ग्रामीणजन एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!