• Thu. Oct 29th, 2026

मतदान नहीं करने की अपील पर शिक्षक को कलेक्टर ने किया निलंबित

BySurendra Jain

Apr 29, 2024

खबर पक्की, 29 अप्रैल, रतलाम। जिले के ग्राम मेलघाटी प्राथमिक विद्यालय, संकुल शासकीय कन्या उमावि रावटी के शिक्षक मानसिंह देवदा को कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि शिक्षक द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर जनजाति समाज से लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान नहीं करने की अपील की गई है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शासकीय सेवकों की सहभागिता से स्वीप कार्यक्रमों को संचालित कर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए गतिविधियां संचालित की जा रही है। शिक्षक द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया गया है, उनका यह कृत्य गंभीर रूप से आपत्तिजनक होकर पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही तथा अनुशासनहीनता को दर्शाता है, स्पष्ट करता है कि वे शासकीय सेवा के प्रति कर्तव्य परायण नहीं है। अत: शिक्षक को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय सी एम राइस विद्यालय सैलाना रखा गया है।

You missed

error: Content is protected !!