• Thu. Oct 29th, 2026

जिले की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का मातृ स्वास्थ्य के संबंध में असेसमेंट किया गया

BySurendra Jain

Apr 29, 2024

खबर पक्की, 29 अप्रैल, रतलाम। जिले में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार के संबंध में जिले की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के ज्ञान और कौशल को परखने के लिए राज्य स्तर से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का मूल्यांकन किया गया।
इस संबंध में राज्य कार्यालय से ऑनलाइन लिंक प्रदान करके वस्तुनिष्ठ आधार पर प्रश्न पूछे गए। इन प्रश्नों का महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा अपने निजी ज्ञान के आधार पर उत्तर दिए गए। ऑनलाइन आधार पर हुए एसिसमेंट में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के ज्ञान कौशल का परिणाम दिनांक 30 अप्रैल तक प्राप्त हो सकेगा। इस संबंध में जिले के रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण, सैलाना, बाजना, पिपलोदा, आलोट, जावरा के मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ 241 एएनएम द्वारा परीक्षा में सहभागिता की गई। ऑनलाइन हुए प्रशिक्षण में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में प्रश्नों का समावेश किया गया था। सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के ज्ञान कौशल का परीक्षण कर सुधारात्मक कार्रवाई हेतु उन्हें उन्मुखीकरण किया जाएगा ताकि मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत गुणात्मक सुधार लाया जा सके और साथ ही मातृ मृत्यु में कमी लाई जा सके।
इस संबंध में जिला स्तर पर गठित दल में नोडल अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील, डीएचओ डॉ. रवि दिवेकर, डीपीएम डॉ. अजहर अली, एपीएम श्रीमती हीना मकरानी, डीसीएम श्री कमलेश मुवेल, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति एवं आशीष चौरसिया द्वारा विभिन्न विकास खंडों में एएनएम द्वारा दिए जा रहे एसेसमेंट की मॉनिटरिंग की गई। भ्रमण के दौरान नोडल अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील, डॉ. प्रमोद प्रजापति एवं आशीष चौरसिया ने सैलाना और पिपलोदा स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर असेसमेंट के साथ ही स्वास्थ्य केदो पर लेबोरेटरी जांचों, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता आदि के संबंध में निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य केन्द्रों पर सेवा प्रदायगी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

You missed

error: Content is protected !!