• Thu. Oct 29th, 2026

कक्षा आठवीं का रिजल्ट 89.29 प्रतिशत तथा पांचवी का 90.14 प्रतिशत रहा

BySurendra Jain

Apr 23, 2024

खबर पक्की, 23 अप्रैल, रतलाम। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा बोर्ड परीक्षा पैटर्न पर आयोजित सत्र 2023-24 के कक्षा पांचवी तथा कक्षा आठवीं के परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल को घोषित किए गए।
बोर्ड परीक्षा पैटर्न पर आयोजित सत्र 2023-24 के कक्षा 5 वीं एवं 8 वीं का परीक्षा परिणाम राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा 23 अप्रैल को घोषित किया गया। जिले में कक्षा 5वीं में 24939 परीक्षार्थी सम्मिलित हुये जिनमें से 22479 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 90.14 प्रतिशत रहा। पिछले सत्र 2022-23 से तुलनात्मक अध्ययन करे तो जिले मे लगभग 11 प्रतिशत रिजल्ट अधिक रहा। पिछले सत्र कक्षा 5 वी में उत्तीर्ण का प्रतिशत 79.7 प्रतिशत ही था।
इसी प्रकार कक्षा 8वीं में 20538 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिनमें से 18338 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 89.29 प्रतिशत रहा है। जबकि पिछले सत्र 2022-23 में जिले में उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 72.14 प्रतिशत ही था जो कि इस बार लगभग 17 प्रतिशत अधिक रहा है। पिछले सत्र की तुलना में इस बार ए$ एवं ग्रेड में आने वाले छात्रों का प्रतिशत भी अधिक रहा है। इस बार पाँचवी तथा आंठवी कक्षा के परीक्षा परिणाम संतोषप्रद है। भविष्य में और बेहतर परिणाम के लिए सार्थक प्रयास किए जाएंगे।
कक्षा 5 वीं में सैलाना 96.07 प्रतिशत, बाजना 94.55 प्रतिशत, पिपलोदा 90.44 प्रतिशत, रतलाम 89.86 प्रतिशत एवं आलोट-जावरा का 89.81 प्रतिशत रिजल्ट रहा। इसी प्रकार कक्षा 8वीं में पिपलौदा 94.73 प्रतिशत, बाजना 94.54 प्रतिशत, सैलाना 93.94 प्रतिशत, रतलाम 89.39 प्रतिशत, आलोट 86.29 प्रतिशत तथा जावरा का 83.47 प्रतिशत रिजल्ट रहा।

You missed

error: Content is protected !!