खबर पक्की, 23 अप्रैल, रतलाम। भगवान महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी श्री जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप सैलाना के द्वारा रक्तदान शिविर का नगर के अणु आराधना भवन में आयोजन रखा गया। रक्तदान शिविर श्री जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप परिवार एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। मानव सेवा समिति रतलाम के सहयोग से रक्तदान शिविर संपन्न किया गया। रक्तदान शिविर में महिलाएं पुरुष सभी ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करी एवं केवल जैन कार्य को एक ऐतिहासिक ऊंचाईयां मिली एवं पहली बार नगर में 140 यूनिट रक्तदान किया गया। लगभग15 व्यक्तो को शारीरिक अनुकूल नहीं होने के कारण रक्तदान से वंचित होना पड़ा। रक्तदान का उत्साह लोगों में इस कदर चढ़ा कि अंतिम समय में 10 सहयोगी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद भी रक्तदान के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे परंतु रक्तदान संबंधित व्यवस्थाएं पूर्ण होने के कारण उन्हें भी रक्तदान से वंचित रहना पड़ा।
रक्तदान की विशाल संख्या संपूर्ण नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है । जन्म कल्याणक के दो तीन दिन पूर्व से जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप परिवार के अध्यक्ष शैलेंद्र चंडालिया एवं सभी सदस्यों ने नगर में भ्रमण कर रक्तदान के लिए अथक मेहनत एवं सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग कर रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के अंत में श्री जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप द्वारा समस्त रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया गया एवं अनुरोध भी करा कि प्रतिवर्ष जन्म कल्याण के इस पावन अवसर पर समग्र समाज का मानवता के इस पुनीत कार्य में हमें इसी तरह सहयोग मिलता रहे। रक्तदान का यह विशाल आयोजन ग्रुप द्वारा पिछले 9 वर्षों से निरंतर जारी है। और आगे भी सभी समाज से यही आशा है।
इस अवसर पर अध्यक्ष शैलेंद्र चंडालिया सदस्य शैलेंद्र ग्वालियरी जितेंद्र जी रांका प्रिंस लोढा पीयूष चंडालिया पंकज चंडालिया रोहित चंडालिया राजेश चंडालिया दिनेश चंडालिया सुरेंद्र जी ग्वालियरी संदीप वोहरा संजय राठौर सौरभ मांडोत निलेश चंडालिया अभय मोगरा प्रमोद वोहरा सौरभ रांका पितेश चंडालिया अर्पित रांका निर्मल कोठारी उपस्थित थे।

