• Thu. Oct 29th, 2026

कलेक्टर ने बांसवाड़ा एवं चित्तौडग़ढ़ जिलो से लगी सीमा पर चेक पोस्ट निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Apr 22, 2024

खबर पक्की, 22 अप्रैल, रतलाम। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम द्वारा निरंतर जिले की सीमाओं पर पहुंच कर चेक पोस्ट निरीक्षण किए जा रहे है। इस क्रम में सोमवार को कलेक्टर श्री बाथम जिले के सैलाना क्षेत्र के ग्राम सेरा, अमरगढ़, सज्जनपुरा, गडीकटारा, अल्काखेड़ा, बोरदा चेक पोस्ट पर पहुंचे जो पड़ोसी राजस्थान राज्य के बांसवाड़ा तथा चित्तौडग़ढ़ जिले की सीमा से लगती हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा तथा अपर कलेक्टर श्री आरएस मंडलोई भी साथ रहे।
कलेक्टर श्री बाथम का चेकपोस्ट निरीक्षण निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के प्रकाश में महत्वपूर्ण रहा। कलेक्टर ने तैनात एसएसटी दल की कार्रवाई का निरीक्षण किया, अवैध रूप से शराब की आवाजाही पर नियंत्रण के लिए निर्देशित किया गया। जिला बदर व्यक्तियों पर विशेष निगाह रखने के निर्देश दिए। 24 घंटे टीम सक्रिय रहे, अवैध रूप से धन के प्रवाह पर नियंत्रण के लिए वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा चेक पोस्ट पर संधारित किए जा रहे रजिस्टर चेक किए गए, उनमें की जा रही एंट्री की जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने भी पुलिस बलों को कार्रवाई के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए, उन्होंने चेक पोस्ट पर सीसीटीवी चेक किए।

You missed

error: Content is protected !!