• Thu. Oct 29th, 2026

ब्राउन शुगर की तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो हजार के इनामी आरोपी को पिपलोदा पुलिस ने किया गिरफ्तार

BySurendra Jain

Apr 22, 2024

खबर पक्की, 22 अप्रैल, रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ चलाई जा रही मुहीम में पिपलोदा पुलिस को नई सफलता मिली है। पिपलोदा पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो हज़ार रूपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह आरोपी काफी समय से फरार था और इसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने दो हज़ार रु. का इनाम घोषित किया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पिपलौदा थाना प्रभारी निरी. रेखा चौधरी की टीम द्वारा उनि वीडी जोशी चौकी प्रभारी सुखेड़ा के विश्वसनिय मुखबीर की सूचना पर प्रतापगढ़ तिराहा आम रोड़ पिपलौदा पर एक आरोपी धीरज पिता महेश पाल उम्र 22 साल निवासी दुर्गा चौक इमलीपुरा बदनावर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 17 ग्राम बरामद किया था। इस मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला था कि गिरफ्तारशुदा आरोपी धीरज द्वारा अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर आरोपी संजर उर्फ संजु पिता हकीम लाला पठान जाति मुस. निवासी देवल्दी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ राजस्थान से लेकर आया था। आरोपी संजर उर्फ संजु घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था । जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 2000 रुपये की ईनाम उदघोषणा जारी की गई थी ।
वरिष्ठ अधिकारीयो के निर्देशन पर थाना प्रभारी पिपलौदा द्वारा टीम गठित कर फरार आरोपी संजर उर्फ संजु पिता हकीम लाला पठान जाति मुस. निवासी देवल्दी थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ राजस्थान को ग्राम दलोट जिला प्रतापगढ़ राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।
सराहनीय भूमिका- फरार ड्रग तस्कर को गिरफ्तार करने में निरी. रेखा चौधरी, उनि वीडी जौशी, प्रधान आरक्षक घनश्याम नागर, आरक्षक समरथ पाटीदार, राकेश पाटीदार, दीपक शर्मा, हरिओम देवड़ा, आशीष शर्मा की महत्वपुर्ण भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!