• Thu. Oct 29th, 2026

आबकारी विभाग द्वारा 15 हजार रूपए की अवैध शराब एवं महुआ लहान जब्त

BySurendra Jain

Apr 16, 2024

खबर पक्की, 16 अप्रैल, रतलाम। लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश बाथम के निर्देशानुसार और सहायक आयुक्त आबकारी डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विक्रय, संग्रह और उत्पादन के विरुद्ध 15 अप्रैल को रतलाम जिले के सैलाना के आबकारी अमले द्वारा वृत के ग्राम रानिसिंग में समदू पति गलिया के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 30 किलोग्राम लहान, श्यामलाल पिता कालू के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 50 किलोग्राम महुआ लहान, नानी पति रादू गरवाल के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कुल जब्त मदिरा 35 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 80 किलोग्राम महुआ लहान की अनुमानित कीमत 15 हजार रूपए आंकी गई। इसी तरह ग्राम डेरी में जितेंद्र के कब्जे से एक पेटी देशी मदिरा जप्त कर 34(1) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।मदिरा का अनुमानित मूल्य 4000 रुपए है। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक मीनाक्षी रेवाले, आबकारी आरक्षक रामचरण पवार का सराहनीय योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!