• Thu. Oct 29th, 2026

लोकसभा निर्वाचन 2024 : पेड न्यूज पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, मीडिया कार्यशाला सह प्रशिक्षण आयोजित किया गया

BySurendra Jain

Apr 16, 2024

खबर पक्की, 16 अप्रैल, रतलाम। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत रतलाम कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को मीडिया कार्यशाला सह पत्रकार प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम, उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर आर.एस. मंडलोई तथा मीडिया बंधु उपस्थित थे।
कार्यशाला में कलेक्टर श्री बाथम द्वारा मीडिया आचार संहिता के संबंध में पत्रकारों की जिज्ञासाओं को शांत किया गया। मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर आर.के. कटारिया तथा डॉ. रियाज मंसूरी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान मीडिया की भूमिका से अवगत कराया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया के लिए जारी आचार संहिता की जानकारी दी गई, आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराया।
बताया गया कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान मीडिया में पेड न्यूज़ पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, इसके लिए जिला मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी द्वारा मीडिया में प्रकाशित होने वाली पेड न्यूज़ पर निगाह रखी जाएगी। पेड न्यूज प्रकाशन पर की जाने वाली कार्रवाई से भी अवगत कराया गया।
मास्टर ट्रेनर द्वारा पेड न्यूज के उदाहरण देकर समझाया गया कि किस प्रकार की न्यूज़ पेड न्यूज़ हो सकती है। मास्टर ट्रेनर ने विज्ञापन प्रमाणीकरण के संबंध में जिला एमसीएमसी द्वारा की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी दी। बताया गया कि प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों का पूर्ण प्रमाणीकरण करवाया जाना आवश्यक है। इस संबंध में आयोग द्वारा जारी विभिन्न अनुलग्नको की जानकारी दी गई। इसके अलावा प्रचार हेतु फिल्म, वृत्त चित्र आदि निर्माण के पूर्ण प्रमाणीकरण करवाने के लिए भी जानकारी दी गई। कार्यशाला में मीडिया के लिए आचार संहिता के अन्य बिंदुओं के संबंध में भी विस्तृत रूप से समझाया गया।

You missed

error: Content is protected !!