• Thu. Oct 29th, 2026

चैत्र नवरात्रि की सप्तमी सोमवार को भव्य और विराट चुनरी यात्रा निकाली गई

BySurendra Jain

Apr 16, 2024

खबर पक्की, 16 अप्रैल, रतलाम। रतलाम श्री गढखंखाई माता चुनरी यात्रा आयोजन समिति के द्वारा आज चैत्र नवरात्रि की सप्तमी 15 अप्रैल 2024 को सायं 6 बजे श्री पद्मावती मंदिर राज महल से श्री गढख़ंखाई माताजी मंदिर राजपुर तक भव्य और विराट चुनरी यात्रा निकाली जाएगी।
उक्त जानकारी श्री गढखंखाई माता चुनरी यात्रा आयोजन समिति के संयोजक जनक नागल, अध्यक्ष धर्मेंद्र रांका (पार्षद) एवं उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि आज सोमवार दिनांक 15 अप्रैल 24 शाम 6:00 बजे राजमहल स्थित श्री पद्मावती माता एवं श्री चामुंडा माता जी को 11 – 11 फीट की चुनरी ओढ़ाई जाकर महा आरती कर पद्मावती मंदिर से भव्य और विराट पैदल चुनरी यात्रा निकाली गई । इसका प्रारंभ महल वाला गेट से हुआ जिसमें लघु सूक्ष्म मंत्री व रतलाम शहर विधायक चेतन्य जी कश्यप द्वारा चुनरी महिलाओं को दी गई इसमें मुख्य रूप से श्री चेतन्य कश्यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय,अजय यार्दे, धर्मेंद्र व्यास, रामू डाबी सचिन देवड़ा, मनीष उपाध्याय,सोनु यादव , महेश व्यास, गोविंद काकानी, वैभव जाट, राकेश मीणा,,अक्षय संघवी सहित राखी व्यास,दिव्या शर्मा, सपना दुबे, पूजा वोरा,सोनु नेका आदि मौजूद रहे जो पैलेस रोड, डालुमोदी बाजार, माणक चौक, घांस बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक लक्कड़पीठा ,बाजना बस स्टैंड सागौद रोड, शिवगढ़ होते हुए 39 किलोमीटर का पैदल मार्ग तय कर कर प्रात: 6:00 बजे श्री गढखंखई माता मंदिर राजापुरा पहुंचकर राष्ट्र की प्रगति और उन्नति की कामना को लेकर चुनरी चढ़ाई गई। इसमें जगह-जगह स्वागत किया गया तथा माताजी के भक्तों को प्रसादी वितरण कई संस्थाओं द्वारा की गई।
आयोजन समिति के संयोजक जनक नागल , अध्यक्ष धर्मेंद्र रांका पार्षद उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान, मंगल सिंह पंवार ओमप्रकाश धीमान, मुकेश गांधी, विपिन सोनी, अजय यार्दे , गोपाल शर्मा, संजय पेमाल, गोविंद सिंह चौहान कमलेश जोशी, श्रीमती रत्ना डॉक्टर रचित अग्रवाल, पुखराज हंस वाला ऋषि पाटीदार , गब्बर यादव संजय पंवार, लखन सिंह शेखावत,नीरज चावला, मंगल सोनार्थी , अनिल पांचाल, अर्जुन प्रजापत, सोनु प्रजापत , राहुल शर्मा एडवोकेट, हेमंत ठाकुर, दिनेश मालवीय, खुशाल बैरागी, चंदन सिंह शेखावत, कुणाल सिंह गोयल, भरत सेन, वासुदेव बैरागी, आदि द्वारा शहर के सभी धर्म प्रेमी संगठन एवं माता बहनों से आग्रह किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में अपने परिवार और इष्ट मित्रों के साथ इस चुनरी यात्रा में पधार कर चुनरी यात्रा की शोभा को बढ़ावा देने हेतु श्री जनक नागल ने आभार व्यक्त किया।

You missed

error: Content is protected !!