• Thu. Oct 29th, 2026

शहर में हर्षोल्लास से मनाए श्रीराम नवमी पर्व – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

BySurendra Jain

Apr 15, 2024

खबर पक्की, 15 अप्रैल, रतलाम। श्रीराम नवमी पर्व को हर्षोल्लास से मनाए जाने को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, वार्ड संयोजक, वार्ड पार्षद एवं महामंत्री की बैठक ली। इसमें सभी से अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तरह श्रीराम नवमी पर्व को धूमधाम से मनाए जाने का आव्हान किया। साथ ही अपने क्षेत्र के साथ अन्य क्षेत्रों में आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों में भी सहभागिता करें। इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रहलाद राठौड़, गोविंद काकानी, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, आदित्य डागा सहित मंडल महामंत्री, एमआईसी सदस्य, वार्ड पार्षद, वार्ड संयोजक आदि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!