• Fri. Oct 30th, 2026

रूसः रिश्वतखोरी के आरोप में आर्थिक मामलों के मंत्री हिरासत में

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

रूस के आर्थिक मामलों के मंत्री एलेक्सी उलयुकाएव को कथित तौर पर 20 लाख डॉलर रिश्वत लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. रूसी जांच समिति ने एक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी.

जांच समिति के प्रेस कार्यालय की कार्यवाहक प्रमुख ने स्वेतलाना पेंट्रेको ने कहा कि एलेक्सी को रूस की ऊर्जा कंपनी रोसनेफ्ट तेल कंपनी से रिश्वत लेने के लिए हिरासत में लिया गया है.

समिति के अनुसार, एलेक्सी पर रोसनेफ्ट के प्रतिनिधियों से रूसी वित्त मंत्रालय द्वारा जबरन सकारात्मक मूल्यांकन दिलवाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप है.

इससे रोसनेफ्ट को बैशनेफ्ट तेल कंपनी के 50 प्रतिशत सरकारी शेयरों को खरीदने में मदद मिलती.

You missed

error: Content is protected !!