• Thu. Oct 29th, 2026

इंस्टाग्राम पर रील बनाने के दौरान हुई चाकूबाजी में युवक की मौत, आरोपी की तलाश जारी

BySurendra Jain

Apr 15, 2024

खबर पक्की, 15 अप्रैल, रतलाम। वर्तमान में सोशल मीडिया पर पोस्ट और वीडियो को लेकर आये दिन कोई ना कोई विवाद की खबरे सामने आती रहती है। ऐसा ही एक और मामला रतलाम के सैलाना थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने आया जहा इंस्टाग्राम पर रील बनाने की मामूली बात पर एक युवक ने अन्य युवक चाकू से हमला कर दिया। जिसके एक युवक की मौत हो गई।
थाना प्रभारी अय्यूब खान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सैलाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोठड़ा निवासी परवेश पिता कालू चरपोटा 28 वर्षीय अपने दो अन्य मित्र मुकेश और सरपंच के साथ सोमवार दोपहर 12.30 इंस्टाग्राम पर रील बना रहा था इस दौरान सावरिया रुंडी निवासी रामलाल पिता कालू गुजर रहा था ,रील बनाने के दौरान परवेश द्वारा गाली गलौच की जा रही थी तो रामलाल को लगा की वह उसे गाली दे रहा है।
जिस पर रामलाल ने भी गाली गलौच करते हुए विवाद शुरू कर दिया ,कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा की रामलाल ने अपने पास रखे चाकू से परवेश पर जानलेवा हमला कर दिया ,इस हमले परवेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसके साथी उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही हमले के बाद आरोपी रामलाल मोके से फऱार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

You missed

error: Content is protected !!