• Thu. Oct 29th, 2026

सी.एम. राइज विनोबा स्कूल रतलाम को मिली रोबोटिक्स लैब, स्टार्स परियोजना के अंतर्गत चयनित जिले का एकमात्र विद्यालय, प्रदेश के 52 जिलों में एक-एक रोबोटिक्स लैब

BySurendra Jain

Apr 15, 2024

खबर पक्की, 15 अप्रैल, रतलाम। स्कूलों में छात्रों को रोबोट की सामान्य कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए रोबोटिक्स लैब की स्थापना की जा रही है। इसी कड़ी में स्टार्स परियोजना के अंतर्गत सी.एम.राइज विनोबा रतलाम का चयन रोबोटिक्स लैब हेतु हुआ है।
संस्था प्राचार्य संध्या वोरा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024 -25 में प्रदेश के चयनित स्कूलों में समग्र शिक्षा द्वारा रोबोटिक लैब्स की स्थापना की जा रही है। प्रत्येक जिले से एक-एक विद्यालय का चयन किया गया है। उप प्राचार्य गजेंद्रसिंह राठौर के अनुसार छात्रों को रोबोट प्रणाली का प्रारंभिक ज्ञान,रोबोटिक एल्गोरिथम का डिजाइन कैसे होता है,इलेक्ट्रॉनिक मॉडल बनाना आदि इस परियोजना में शामिल किया जा सकेगा। रोबोटिक लैब से छात्रों में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा ने विद्यालय में रोबोटिक्स लैब मिलने पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए बताया कि इसके माध्यम से विद्यार्थी और शिक्षक आम लोगों से जुड़ी समस्याओं पर मॉडल बनाएंगे तथा छात्रों में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में काम करने की जिज्ञासा उतपन्न होगी।जिले के अन्य विद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी भी रोबोटिक्स लैब की कार्य-प्रणाली से परिचित हो सकेंगे।

You missed

error: Content is protected !!