• Thu. Oct 29th, 2026

रतलाम मंडल के 29 कर्मचारियों को उत्कृष्ट्ता पुरस्कार

BySurendra Jain

Apr 10, 2024

खबर पक्की, 10 अप्रैल, रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर संरक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विभिन्न विभागों के कुल 29 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक रतलाम रजनीश कुमार द्वारा उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी कर्मचारियों को 1000 रु नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कुल 29 कर्मचारियों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया जिसमें 19 कर्मचारियों को फरवरी, 2024 एवं 10 कर्मचारियों को मार्च, 2024 के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
पुरस्कार प्राप्त करने वालों में सुखराम मीना- पाईंट्समैन शंभुपुरा, दशरथ मीना-टेक्नीशियन रतलाम, सुनील शर्मा- जेई/सिगनल, बसंत चूड़ा-लोको पायलट/गुड्स रतलाम, आनंद पाल-वरिष्ठ सहायक लोको पायलट, महेन्द्र यादव-लोको पायलट मेल इंदौर, कमलेश कुरवाह- लोको पायलट पैसेंजर-उज्जैन, सुनील कारपेंटर गेटमैन/नीमच, नरेन्द्र कुमार मीना-गेटमैन/नीमच, रामसिंह मीना ट्रैकमैन/नीमच, गौतम कुमार-ट्रैकमैन/रतलाम, जितेन्द्र कुमार सुमन-टेक्नीशियन/लोको केयर सेंटर रतलाम, अनिल कुमार-टेकनीशियन/रतलाम, मोईनुद्दीन कुरैशी-टेक्नीशियन/रतलाम, अजित कुमार सोनी-जेई/रतलाम, चिराग यादव-वरिष्ठ टेक्नीशियन, हेमप्रकाश मीना-सहायक/शंभुपुरा, योगेश एस वरिष्ठ टेक्नीशियन/इंदौर, अर्पित कसाना- टेक्नीशियन/इंदौर, शेख इरफान महमूद-पाइन्ट्समैन/कानसूधी, एस.एस. भाटिया-स्टेशन मास्टर/अकोदिया, सुश्री पूजा साठे-पाईंट्समैन/देवास, ब्रिजकिशोर राम पाईन्ट्समैन/अजनोद, राहुल पटेल जेई/रतलाम, योगेन्द्र कुमार टेक्नीशियन/जेकोट, देवेन्द्र खानपुरकर लोको पायलट/उज्जैन, राजेन्द्र कुमार-वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर रेलपथ रतलाम, आजाद सिंह-उपनिरीक्षक एवं ललित पंचोनिया-आरक्षक शामिल हैं। उपरोक्त सभी कर्मचारियों पुरस्कार प्राप्त करते समय संबंधित विभागों के शाखाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!