• Thu. Oct 29th, 2026

निर्वाचन कार्य के दौरान घायल, बीमार कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस उपचार

BySurendra Jain

Apr 10, 2024

खबर पक्की, 10 अप्रैल, रतलाम। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में नियोजित किए गए पुलिस तथा मतदान अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य के दौरान घायल या बीमार होने पर कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
उपरोक्त संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम ने जिले के मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता के अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन तथा खंड चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि वह जिले में स्थित सभी शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों के प्रबंधकों तथा चिकित्सकों को अपने स्तर से तत्काल निर्देशित करें कि निर्वाचन कार्यो में संयोजित कोई कार्मिक अपने कर्तव्य के दौरान बीमार अथवा घायल होता है तो उसे शासकीय अथवा निजी चिकित्सालय में तत्काल कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।

You missed

error: Content is protected !!