• Thu. Oct 29th, 2026

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने 5 मंडल के 259 बूथों के त्रिदेव कार्यकर्ताओं की बैठक ली

BySurendra Jain

Apr 8, 2024

रतलाम, 8 अप्रैल। लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को गति दी है। इसी क्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा प्रतिदिन बूथ के त्रिदेव कार्यकर्ताओं की बैठकें ली जा रही है। इसी क्रम में अब तक 5 मंडल के 259 बूथों के त्रिदेव कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर लोकसभा चुनाव में किस तरह से बूथ पर कार्य कर लक्ष्य को हासिल करना है, उसके बारे में विस्तृत रूप से बताया।

मंत्री श्री काश्यप ने रविवार को सूरजमल जैन मंडल के शेष बचे वार्ड एवं बूथ के त्रिदेव कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें 7 वार्ड के 33 बूथों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में वार्ड क्रमांक 24, 27, 28, 38, 41, 42 एवं 43 के बूथों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होने कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्र में पूर्व और वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी लेने के साथ लोकसभा चुनाव में अब की बार, 400 पार का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रत्येक बूथ पर 370 का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में विधानसभा सहसंयोजक प्रहलाद राठौड़, विधानसभा प्रभारी हरिराम शाह, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, पीरूलाल सोवणचा सहित वार्ड पार्षद, वार्ड संयोजक, त्रिदेव एवं बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!