खबर पक्की, 6 अप्रैल, रतलाम। पुलिस द्वारा जिले भर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ शुरु किए गए अभियान में रतलाम व जावरा के बाद अब ताल पुलिस ने भी उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है। ताल पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से करीब एक लाख रु. मूल्य की 30 ग्र्राम ब्राउन शुगर और एक लाख चालीस हजार नगद जब्त किए है। पकडे गए आरोपियों की मां और एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को मिली एक विश्वसनीय मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुए ताल पुलिस ने फतेहपुर मरमियाखेडी फंटा आम रोड ताल पर नाकाबंदी कर आरोपी अमजद खाँन पिता अंसार खान पठान जाति मुसलमान उम्र 42 साल निवासी खटीक मोहल्ला को पकड़ा। तलाशी लेने पर अमजद के कब्जे वाली मोटरसायकल स्पलेंडर रजि.क्र. एम पी 43 ई जी 6902 के साथ अवेध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) कुल वजन 30 ग्राम किमती 90000 रुपये व नगदी 143300 रुपये बरामद हुए। ताल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कियाऔर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 167/2024 धारा 8/21,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
विवेचना के दौरान आरोपी अमजद से अवेध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) के बारे मे पुछताछ करने पर बताया कि ब्राउन शुगर वह अपनी माँ अजीजा बी को देने तथा उसके साथी विजय जायसवाल निवासी निपानिया लीला को बेचने के लिए देने जाने वाला था। उसने बताया कि उक्त ब्राउन शुगर स्मैक नौगाव राजस्थान तरफ से खरीदी गयी है जिसके सम्बन्ध मे अनुसंधान जारी है । पुलिस ने आरोपी अमजद के साथी विजय को भी गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियो के नाम : 1.अमजद खाँन पिता अंसार खान पठान जाति मुसलमान उम्र 42 साल निवासी खटीक मोहल्ला ताल थाना ताल, 2.विजय पिता सुन्दरलाल जायसवाल जाति कलाल उम्र 50 साल निवासी निपानिया लीला थाना ताल
फरार आरोपियो के नाम – 1.इरफान खाँन पिता अंसार खान पठान जाति मुसलमान निवासी खटीक मोहल्ला ताल, 2.अजीजा बी उर्फ अम्मा पति अंसार खान पठान जाति मुसलमान निवासी खटीक मोहल्ला ताल
बरामद/जब्त माल : 1.अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) 30 ग्राम किमती 90000 रुपये घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल स्पलेंडर रजि.क्र. एम पी 43 ई जी 6902 किमती 50000 रुपये नगदी 143300 रुपये ।
सराहनीय योगदान : अवैध ब्राउन शुगर बरामद करने में ताल थाना प्रभारी निरी प्रकाश गाडरिया, उप निरी मोह्म्मद अय्यूब खांन, सउनि कैलाश बोराना, सउनि पंकज भम्भोरिया, सउनि रमेशचन्द्र भम्भोरिया, आर 328 शुभमसिंह, आर 676 दशरथ, आर 582 विक्रम चौधरी ,आर 998 ईश्वर धाकड की मुख्य भुमिका व महिला आर 586 पुजा चौधरी, म आर 1147 प्रिया ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा है।

