खबर पक्की, 6 अप्रैल, रतलाम। लोकसभा चुनाव भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान 7 एवं 8 अप्रैल को रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, वन मंत्री नागर सिंह चौहान और लोकसभा संयोजक किशोर शाह भी उनके साथ रहेगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि 7 अप्रैल को प्रात: 10.30 बजे श्रीमती चौहान बाजना मंडल मे गोपाल वाटिका से अपने चुनावी अभियान का आगाज करेगी। वे दोपहर 1.30 बजे राजापुरा माताजी मंडल मे पाटलिया माही पुल पर राजापुरा माताजी एवं शाम 4.30 बजे रावटी के जुझार बावजी का बाग मे रावटी मंडल मे के कार्यक्रम में शामिल होगी।
इसी प्रकार 8 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे सरवन के लाला गार्डन मे सरवन-बैडदा मंडल के कार्यक्रम मे शामिल होगी। दोप. 2.30 बजे सैलाना की कसेरा धर्मशाला मे सैलाना मंडल के कार्यक्रम तथा शाम 4.30 बजे से सैलाना नगर मे जनसंपर्क कर मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया एवं संगीता चारेल ने सैलाना विधानसभा के कार्यकर्ताओ से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चौहान के प्रवास में उपस्थित होकर सफल बनाने का आव्हान् किया है।

