• Thu. Oct 29th, 2026

मातृ एवं बाल मृत्यु समीक्षा बैठक का आयोजन

BySurendra Jain

Apr 5, 2024

खबर पक्की, 5 अप्रैल, रतलाम। एमसीएच अस्पताल में मातृ एवं बाल मृत्यु समीक्षा बैठक का आयोजन सिविल सर्जन डॉ. एम.एस. सागर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता शर्मा, डॉ. सरिता खंडेलवाल, डॉ. सुनीता गामड, डॉ. प्रीति रायकवार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.सी. डामोर, डॉ. ए.पी. सिंह, आरएमओ डॉ. अभिषेक अरोरा, अस्पताल प्रबंधक डॉ. शिवम श्रीवास्तव, मेटरन सिस्टर, नर्सिंग ऑफिसर डीसीएम कमलेश मुवेल की मौजूदगी में किया गया।
बैठक में जिला चिकित्सालय में हुए मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु के प्रकरणों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी समय में कोई भी मृत्यु ना हो, इस संबंध में सुधारात्मक कार्यवाही करने के संबंध में चर्चा की गई। सिविल सर्जन डॉ. एम.एस. सागर ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल के संबंध में सभी प्रोटोकॉल आधारित सेवाऐं प्रदान करने के संबंध में निर्देशित किया।
उन्होंने सभी आवश्यक उपकरणों, संसाधनों, आवश्यक दवाईयों के पर्याप्त इंतजाम कर सभी प्रकार की समय पर सेवाऐं प्रदान करने के निर्देश दिए। जोखिम वाली माताओं की विशेष देखभाल, गर्भावस्था के समय जांच, आयरन फ़ोलिक एसिड गोलियों की प्रदायगी, समय-समय पर फालोअप, प्रसव पश्चात देखभाल, एनआरसी में परामर्श एवं देखभाल, एसएनसीयू से डिस्चार्ज बच्चों का फालोअप करने, गुणवत्तपूर्ण स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया।

You missed

error: Content is protected !!